CTET Paper-1 EVS SECTION Answer key (08/12/2019)

CTET Paper-1 EVS SECTION Answer key (08/12/2019)


NOTE- answers are given in Bold letters.

1- कोई व्यक्ति 29 नवम्बर, 2019 को एक एक्सप्रेस ट्रेन में सूरत (गुजरात) से नगरकोइल (केरल) जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन सूरत से 19.45 बजे चली और 1 दिसम्बर, 2019 को 11.45 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि से नगरकोइल के बीच ट्रेन – मार्ग की दूरी 2120 किमी. है, तो इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल थी –
(1) 132.5 km/h
(2) 60 km/h
(3) 53 km/h
(4) 45 km/h

2- निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेट लिफ्टर है
(1) सुनीता विलियम्स
(2) बछेन्द्री पाल
(3) सूर्यमणि
(4) कर्णम मल्लेश्वरी

3- नीचे दिया गया कौन सा एक समूह जड़ों का है
(1) चुकन्दर, आलू, अदरक
(2) गाजर, हल्दी, अदरक
(3) शकरकन्दी, मूली, हल्दी
(4) गाजर, चुकन्दर, मूली

4- रेगिस्तानी ओक नाम का एक पेड़ है, जो पाया जाता है
(1) आबू – धाबी में
(2) ऑस्ट्रेलिया में
(3) राजस्थान के रेगिस्तानों में
(4) संयुक्त अरब अमीरात के रेगिस्तानों में

5- नीपेन्थिस, यह पौधा जो शिकार करता है, के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिएः
A- यह पौधा ऑस्ट्रेलिया, इण्डोनेशिया और भारत में मेघालय में पाया जाता है।
B- इसका आकार घड़े जैसा होता है और इसका मुँह एक पत्ती से ढका होता है।
C- यह केवल छोटे कीड़े – मकोड़ों को फंसाकर उसका शिकार कर सकता है।
D- यह छोटे कीड़े – मकोड़ों को खींचने के लिए मोहक आवाज निकालता है जो इसमें फंस जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते।
इनमें सही कथन हैं –
(1) केवल A और B
(2) केवल A और C
(3) केवल B और D
(4) A, B और C

66- भारत की आजादी से पहले महात्मा गांधी ने जिस दांडी के समुद्र तट तक अपनी प्रसिद्ध यात्रा की थी वह भारत के नीचे दिए गए किस राज्य में स्थित है।
(1) आंध्रप्रदेश
(2) कर्नाटक
(3) महाराष्ट्र
(4) गुजरात

67- उच्च ज्वर (तेज बुखार) के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिंकोना पेड़ की छाल से किया जा सकता है, वह है –
(1) मियादी बुखार
(2) मलेरिया
(3) चिकनगुनिया
(4) डेंगू

68- किसी डॉक्टर का घर X पर स्थित है तथा उसका अस्पताल Y पर स्थित है। डॉक्टर के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः डॉक्टर पहले A पर जाते हगैं जो X के ठीक पूर्व में 600 m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 450 m की दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 120 m की दूरी पर है और अन्त में वह Y पर अपने अस्तपाल पहुँचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 90 m की दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष डॉक्टर के घर की सही दिशा क्या है।
(1) उत्तर – पूर्व
(2) उत्तर – पश्चिम
(3) दक्षिण – पूर्व
(4) दक्षिण – पश्चिम

69- चेराओ नाच कहाँ के लोग करते हैं।
(1) झारखण्ड
(2) मिजोरम
(3) मणिपुर
(4) मेघालय

70- तमिलनाडु के निकटवर्ती राज्य हैं –
(1) आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक
(2) केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र
(3) कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल
(4) आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक

71- NCF – 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से क्या प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य नहीं होना चाहिए।
(1) विशेषतः प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति बच्चे की जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देना।
(2) अवलोकन, वर्गीकरण और निष्कर्ष निकालने आदि प्रतिक्रियाओं के माध्यम से बुनियादी संज्ञानात्मक और गत्यात्मक कौशल प्राप्त करने के लिए खोजबीन से जुड़ी और हाथों से करने वाले कार्यों में बच्चों को संलग्न करना।
(3) प्राकृतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक पर्यावरण के बीच संबंधों को पहचानने व समझने में बच्चों को प्रशिक्षित करना।
(4) पर्यावरणीय समझ के द्वारा बच्चों में सटीक संख्यात्मक कौशलों का विकास करना।

72- पर्यावरण अध्ययन कक्षाओं III से V के लिए एक विषय क्षेत्र है, जो संकलित करता है
(1) विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
(2) पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
(3) विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
(4) पर्यावरणीय शिक्षा और विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।

73- निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में सही है।
(1) पर्यावरण अध्ययन एक विषय है जो 1 से 5 तक की कक्षाओं में पढ़ाया जाता है।
(2) 1 से 2 की कक्षाओं के लिए, भाषा और गणित के माध्यम से पर्यावरण अध्ययन पढ़ाया जाता है।
(3) 2, 3 और 4 की कक्षाओं के लिए पर्यावरण अध्ययन से जुड़े मुद्दों को भाषा और गणित के माध्यम से पढ़ाया जाता है।
(4) 1 से 2 तक की कक्षाओं के लिए पर्यावरण अध्ययन से जुड़े मुद्दे विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के द्वारा पढ़ाये जाते हैं।

74- बच्चों को पर्यावरण अध्ययन को सीखने के लिए खोजने के द्वारा पर्याप्त समझ दिया जाता है यह इंगित करता है, कि
(1) पर्यावरण अध्ययन याद करके सीखा जाता है।
(2) पर्यावरण अध्ययन सूचनाओं के द्वारा सीखा जाता है।
(3) पर्यावरण अध्ययन बाल – केन्द्रित है।
(4) पर्यावरण अध्ययन शिक्षक केन्द्रित है।

75- निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के सुझावित प्रकरणों का उपकरण है।
(1) परिवार और मित्र
(2) भोजन
(3) जानवर
(4) हम चीजें कैसे बनाते हैं।

76- निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के लिए वांछनीय गतिविधि है।
(1) विभिन्न कक्षाओं के बहुसांस्कृतिक क्षेत्रों को संबोधित करना।
(2) पर्यावरण अध्ययन की अवधारणाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को बच्चों को देने के लिए प्रेरित करना।
(3) पर्यावरण अध्ययन के छः प्रकरणों का रेखीय आयोजन करना।
(4) केवल पाठ्य पुस्तकों पर आश्रित रहना।

77- निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के द्वारा ज्ञान की रचना में महत्वपूर्ण है।
A- बच्चों का सक्रिय भाग लेना
B- बच्चों के समुदाय के सदस्य
C- पर्यावरणीय अध्ययन की पाठ्य पुस्तकें
D- पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक में दी गए व्याख्या और परिभाषा
(1) A, B और C
(2) केवल A और C
(3) A, C और D
(4) केवल C

78- बच्चोंको पर्यावरण अध्ययन सीखने में प्रभावशाली तरीके से जोड़ा जा सकता है
A- वृत्तांत
B- कहानियाँ
C- शिक्षक के द्वारा अवधारणाओं की प्रभावशाली व्याख्या
D- शिक्षक के द्वारा अवधारणाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन और व्याख्या
(1) A, C, D
(2) केवल A और B
(3) केवल C और D
(4) A, B और C

79- पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के द्वारा बच्चों को जानवरों का अवलोकन और उनका चित्र बनाने को प्रेरित करने का उद्देश्य है
A- बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करना।
B- बच्चों में अवलोकन और रचना कौशलों का विकास करना।
C- बच्चों में सौंदर्यगत् संवेदना का विकास करना।
(1) केवल A
(2) केवल A और C
(3) केवल B
(4) A, B और C

80- पर्यावरण अध्ययन में शिल्पकला और चित्रकला को समूह में करके सीखने पर बल दिया जाता है क्योंकि –
A- कक्षा की अनुशासनहीनता को रोकने के लिए समूह में सीखना शिक्षकों के लिए एक आसान और बहुत प्रभावशाली युक्ति है।
B- समूह में सीखना सहपाठी द्वारा सीखने को प्रोत्साहित करता है।
C- समूह में सीखना कक्षा में सामाजिक अन्तः क्रिया को बेहतर करता है।
D- समूह में सीखना पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने में सहायता करता है।
(1) केवल A और D
(2) केवल B और D
(3) केवल B और C
(4) केवल C और D

81- निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन को सीखने का सबसे प्रभावशाली संसाधन है
A- परिवार के सदस्य
B- समुदाय के सदस्य
C- समाचार पत्र
D- कक्षा
(1) केवल D
(2) केवल C और D
(3) A, B और C
(4) केवल A और B

82- निम्नलिखित सीखने के कौन से सिद्धांत का पर्यावरण अध्ययन में अनुकरण में अनुसरण होता है।
(1) वैश्विक से स्थानीय
(2) अमूर्त से मूर्त
(3) अज्ञात से ज्ञात
(4) ज्ञात से अज्ञात

83- निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है
(1) पोर्टफोलियो
(2) क्रम निर्धारण मापनी
(3) वर्णन अभिलेख
(4) वार्षिक उपलब्धि परीक्षण

84- निम्नलिखित में से किसको पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के आकलन में दूर करना चाहिए।
(1) बच्चों के उत्तरों को सही या गलत में आँकना।
(2) कक्षा V के EVS पाठ्यपुस्तक में प्रत्येक पाठ के अंत में दिए गए आज हमने क्या सीखा पर चर्चा।
(3) आकलन के संकेतकों का उपयोग।
(4) बच्चों के सीखने के गुणात्मक आकलन।

85-  एक कक्षा V की शिक्षक एक क्रियाकलाप का संचालन करती है जिसमें वह कक्षा के बच्चों से फर्श पर चीनी के कुछ दाने डालने को कहती है और उनको चींटियों के आने का इंतजार करने को कहती है।
बच्चों को इस क्रियाकलाप से अर्थपूर्ण सीखने को मिल सकता है यदि शिक्षक –
(1) बच्चों को क्रियाकलाप का अवलोकन करने को प्रेरित करती है।
(2) बच्चों को अपने अनुभव साझा करने को प्रेरित करती है।
(3) बच्चों को क्रियाकलाप का अवलोकन, अनुभव साझा और उस पर चर्चा करने को प्रेरित करती है।
(4) बच्चों को क्रियाकलाप से संबंधित प्रश्नों को घर से करने को प्रेरित करती है।

86- नीचे दी गयी सूची पर विचार कीजिएः
कछुआ, घड़ियाल, कौआ, बत्तख, मछली
इस सूची में से निम्न में से कौन सा दूसरों से भिन्न है।
(1) मछली
(2) कौआ
(3) घड़ियाल
(4) कछुआ

87-  
कॉलम – 1
(शहर/राज्य)
कॉलम – 2
(अत्यधिक पसन्द का भोजन)
A. हाँगकांग
B. केरल
C. कश्मीर
D. गोआ
i.  किसी भी करी के साथ उबला टैपिओका
ii. सरसों के तेल में बनी मछली
iii. नारियल के तेल में बनी समुन्दर की मछली
iv. छोले – भटूरे
v. पकाया हुआ साँप
कॉलम – 1 की मदों का कॉलम – 2 की मदों से सही मिलान है –
(1) A-V; B-ii; C-iii; D-iv
(2) A-v; B-i; C-ii; D-iii
(3) A-v; B-iii, C-ii; D-i
(4) A-iii; B-ii; C-iv; D-i
88- नीचे दिए गए पक्षियों की कौन सी प्रजाति झटके से अपनी गर्दन आगे – पीछे करती है।
(1) उल्लू
(2) कौआ
(3) बसन्त गौरी
(4) मैना

89- घरों के नीचे दिए गए विवरणों पर विचार कीजिएः
A. राजस्थान में गाँव के लोग मिट्टी के घरों, जिनकी छतें कंटीली झाड़ियों की होती हैं, में रहते हैं।
B. मनाली (हिमाचल प्रदेश) में घऱ बाँसों के खंभों पर बनाए जाते हैं।
C. लेह में पत्थर के दो मंजिलें घर बनाए जाते हैं। नीचे की मंजिल पर जरूरत का सामान और जानवरों को रखते हैं।
इनमें सही कथन है
(1) A और B
(2) B और C
(3) A और C
(4) केवल C

90- हाथियों के विषय में नीचे गिए गए कथनों पर विचार कीजिएः
A. हाथी बहुत कम आहार करते हैं, यह एक दिन में केवल 2 से 4 घंटे ही सोते हैं।
B. एक बड़ा हाथी एक दिन में 200 किग्रा. से अधिक पत्तियाँ और झाड़ियाँ खा लेता है।
C. इन्हें पानी और कीचड़ में खेलना बहुत भाता है, इससे इनके शरीर को ठंडक मिलती है।
D. किसी हाथियों के झुण्ड में सबसे बुज़ुर्ग हथिनी ही सभी फैसले लेती है।
इनमें सही कथन हैं –
(1) A, B और C
(2) B, C और D
(3) C, D और A
(4) A, B और D

Leave a Comment