पृथ्वी अपनी धुरी में एक चक्कर लगाने में 24 घण्टे का समय लेती है। इस समय को पृथ्वी दिवस कहते है। इसका मतलब यह हुआ कि पृथ्वी वृत्ताकार होने के कारण 24 घण्टे में 360 डिग्री घूम जाती है। इसलिए 30 देशान्तर की दूरी को पूरा करने के लिए यह 2 घंटा समय लेती है तथा 1 डिग्री देशान्तर की दूरी पूरी करने के लिए 4 मिनट का समय लगता है।
पृथ्वी का मानक समय 0 डिग्री देशान्तर से लिया गया यहॉं इसे ग्रीनविच समय कहा जाता है। 0 डिग्री से 180 डिग्री देशान्तर पूर्व की ओर जाने पर 12 घंटे का समय लगता है तथा 0 डिग्री पश्चिमी देशान्तर से 180 डिग्री पश्चिमी देशान्तर की ओर जाने पर 12 घंटे का अतिरिक्त समय मिलता है। यही कारण है कि 180 डिग्री पूर्वी देशान्तर से 180 डिग्री पश्चिमी देशान्तर के बीच 24 घंटे का अन्तर पाया जाता है।
इस तरह विश्व में समय जोनों की सख्या 24 है जो कि 1-1 घंटे के अन्तराल में है। भारत का मानक समय 82(1/2) पूर्वी देशान्तर जो कि इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर नामक स्थान से लिया गया है जो मानक समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।