CTET Paper-1 MATHEMATICS SECTION Answer key (08/12/2019)

CTET Paper-1 MATHEMATICS SECTION Answer key (08/12/2019)
NOTE- answers are given in Bold letters.

31- तीन ब्रांड A, B तथा C के पेन क्रमशः 10, 12 और 24 के पैकेटों में उपलब्ध हैं। यदि एक दुकानदार को तीनों प्रकार के पेन समान संख्या में खरीदने हैं, तो उसके द्वारा खरीदे जाने वाले पैकेटों की न्यूनतम संख्या क्या होगी।
(1) A = 10, b = 12, c = 5
(2) A = 5, b = 12, c = 10
(3) A = 10, b = 5, c = 12
(4) A = 12, b = 10, c = 5

32- एक वर्ग की भुजा 4 सेमी है। इसे काट कर 4 बराबर वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा
(1) 4 cm2
(2) 1 cm2
(3)16 cm2
(4) 8 cm2

33- निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है
(1) सभी अभाज्य संख्याएँ विषम संख्याएँ होती हैं।
(2) अभाज्य सख्याएँ अपरिमित रूप से अनेक हैं।
(3) अभाज्य संख्याओं के केवल दो गुणनखण्ड होते हैं।
(4) एक अंक वाली केवल चार अभाज्य संख्याएँ हैं।

34- वह संख्या जो 1 से 10 (दोनों सम्मिलित) तक सभी संख्याओं से विभाज्य होगी, निम्न हैः
(1) 10
(2) 100
(3) 604
(4) 2520

35- आयशा के पास केवल 5 और 10 के सिक्के हैं। यदि उसके पास सिक्कों की कुल संख्या 25 और 160 रूपये का धन है, तो उसके पास 5 और 10 के सिक्कों की संख्या है
(1) क्रमशः 18 और 7
(2) क्रमशः 10 और 15
(3) क्रमशः 15 और 10
(4) क्रमशः 20 और 5

36- मान ज्ञात कीजिएः
    17.5 × 3 – 21 +7 – 3 × 12.5
(1) 52.5
(2) 12
(3) 120
(4) 50

37- एक बाग के वृक्षों में नीम के वृक्षों की संख्या एक – छठवाँ भाग है। आधे वृक्ष अशोक के हैं और शेष यूकेलिप्टस के हैं। यदि नीम के वृक्षों की संख्या 5 है, तो बाग में यूकेलिप्टस के कितने वृक्ष हैं
(1) 5
(2) 10
(3) 15
(4) 20
38- एक रेलगाड़ी दिल्ली से 29 अगस्त, 2019 को 16 : 30 बजे प्रस्थान करती है और अपने गंतव्य पर 31 अगस्त को 08 : 45 बजे पहुँचती है। इस यात्रा का कुल समय है
(1) 36 घंटे 15 मिनट
(2) 38 घंटे 45 मिनट
(3) 39 घंटे 45 मिनट
(4) 40 घंटे 15 मिनट

39- निम्नलिखित में से किसमें लम्बाइयों को घटते क्रम में व्यवस्थित किया गया है
(1) 8500 mm, 800 cm 8 mm, 80 dm 8 cm, 8 m
(2) 80 dm 8 cm, 8500 mm, 8 m, 800 cm 8 mm
(3) 8 m, 80 dm 8 cm, 8500 mm, 800 cm 8 mm
(4) 8500 mm, 80 dm 8 cm, 800 cm 8 mm, 8 m

40- एक 180 सेमी. लम्बी तार को एक आयत का रूप दिया गया। यदि आयत की चौडाई 30 सेमी. है, तो इसकी लम्बाई क्या है
(1) 45 सेमी.
(2) 60 सेमी.
(3) 90 सेमी.
(4) 120 सेमी.

41- कक्षा 11 के छात्रों को 44 लिखने के लिए कहा गया, तो कुछ ने 404 लिखा। अध्यापक के रूप में आप इसको कैसे संबोधित करेंगें
(1) उनकी काँपियों में सही उत्तर लिखेंगे।
(2) उन्हें मूर्त पदार्थ से विनिमय नियम समझायेंगे।
(3) उनको उस समूह में रखेंगें, जिसने सही लिखा है।
(4) उन्हें सही उत्तर प्राप्त करने के लिए कहेंगे।

42- गणित के प्राथमिक पाठ्यक्रम में प्रतिचित्रण का परिचय देने का मुख्य प्रयोजन है
A- त्रिविम विचार – क्षमता को प्रोत्साहन देना।
B- आनुपातिक विवेचन को प्रोत्साहन देना।
C- विषय को सरल और रूचिकर बनाना।
D- संख्याओं की नीरसता को समाप्त करना।
(1) A और C
(2) A और D
(3) A और B
(4) B और C

43- एन सी एफ (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या) 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से विषय प्राथमिक विद्यालय में गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं है
(1) चौपड़ (टाइलिंग)
(2) सममिति
(3) प्रतिरूप
(4) अनुपात

44- सूत्र का प्रयोग किए बिना अध्यापक, निम्नलिखित में से किन साधनों / शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग यह दर्शाने के लिए कर सकता है, कि विभिन्न आयामों वाले दो आयतों का क्षेत्रफल समान हो सकता हैः
A- पैमाना
B- ग्राफ पेपर
C- धागा
D- टाइल
(1) केवल B
(2) B और D
(3) केवल C
(4) A और D

45- निम्न में से गणित में उपलब्धि कम होने का कारण क्या हो सकता है
(1) लिंग
(2) सामाजिक – सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
(3) गणित का स्वरूप
(4) व्यक्ति की स्वाभाविक क्षमता

46- यह समझाने के लिए कि (1/4), (1/3) से छोटा है, निम्नलिखित में से कौन सी योजना सबसे अधिक उपयुक्त है
(1) लघुत्तम समापवर्तक विधि का प्रयोग
(2) कागज की पट्टियों का प्रयोग
(3) डाइनिस ब्लॉक्स का प्रयोग
(4) संख्या चार्ट का प्रयोग

47- प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए बनाई जाने वाली पाठ योजना का निम्नलिखित में से कौन सा अति महत्वपूर्ण पहलू है
(1) पाठ्य – पुस्तक के अनुक्रम का अनुसरण करना
(2) गणितीय संकल्पनाओं को संरचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना
(3) विद्यार्थियों को अवसर देना कि वे संकल्पनाओं की संरचना करें
(4) क्रियाकलापों को लिखना और इस संदर्भ में प्रश्न देना।

48- निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणितीय कक्षा का लक्षण नहीं माना जा सकता है
(1) गणित के अधिगम में भाषा और संवादों की भूमिका पर उचित ध्यान दिया जाता है।
(2) अध्यापक स्वीकार करता है कि दी गई अन्योन्य क्रिया को विभिन्न विद्यार्थी अलग – अलग प्रकार से समझ सकते हैं
(3) प्राथमिक स्तर पर आकलन के लिए विषयपरक प्रकार की परीक्षा का उपयोग किया जाता है।
(4) गणित और दूसरे पाठ्येतर क्षेत्रों के बीच के संबंधों को उजागर किया जाता है।

49- निम्नलिखित में से कौन से कथन की सहमति गणित के संरचनात्मक (रचनावादी दृष्टिकोण) से की जा सकती है
(1) गणित तथ्यों को सीखने के बारें में है।
(2) गणितज्ञों से सच्चाई का आविष्कार अपेक्षित होना चाहिए।
(3) गणित पुर्णतया विषयपरक है।
(4) मानसदर्शन गणित का महत्वपूर्ण पहलू है।

50- निम्नलिखितत में से कौन सा क्रियाकलाप बच्चों में त्रिविम समझ को विकसित करने के लिए अधिक उपयुक्त है
(1) बोतल के ऊपरी दृश्य को चित्रित करना।
(2) मानचित्र पर शहरों का स्थान निर्धारण करना।
(3) चंद्रमा के उदय होने का समय लिखना।
(4) संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित करना।
51- गणित के अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से क्य़ा सही नहीं है
(1) गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिभा स्वाभाविक होती है।
(2) अध्यापक के सीखने वालों के प्रति विचारों का अधिगम परिणामों पर प्रभावशाली असर होता है।

(3) विद्यार्थियों की सामाजिक – आर्थिक पृष्ठभूमि का गणित के निष्पादन पर असर होता है।
(4) विद्यालय में दिए जाने वाले निर्देशों की भाषा का असर बच्चे के गणित के प्रदर्शन पर हो सकता है।
52- निम्नलिखित शाब्दिक समस्या के प्रकार को पहचानिए।
मेरे पार 6 पेंसिल हैं। मनीष के पास मेरे से दो अधिक हैं। मनीष के पास कितनी पेंसिल हैं।
(1) तुलनात्मक जमा
(2) तुलनात्मक घटा
(3) व्यवकलित जमा
(4) व्यवकलित घटा

53- हिंदू – अरबी गणना प्रणाली के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है
(1) एक संख्या में अंक की स्थिति इसका मान बताती है।
(2) यह योगात्मक प्रकृति का है।
(3) इसमें आधार 2 की प्रणाली का पालन किया जाता है।
(4) यह गुणनात्मक प्रकृति का है।

54- प्राथमिक स्तर पर ज्यामिति के अध्यापन के लिए वांछनीय प्रक्रिया पहचानिए।
(1) प्रारथमिक स्तर पर ज्यामिति को सरल मूलभूत आकृतियों की पहचान तक सीमित रखना चाहिए।
(2) अध्यापक को प्रारम्भ में सरल आकृतियों की स्पष्ट परिभाषा देनी चाहिए और उदाहरण दिखाने चाहिए।
(3) बच्चों को प्रचुर अवसर दिए जाने चाहिए कि वे दिक्स्थान की अंतर्दशी समझ को विकसित कर सकें।
(4) प्राथमिक स्तर पर व्यापक ज्यामितीय शब्दसंग्रह का विकास करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए।

55- निम्नलिखित में से क्या गणितीय तर्कणा का सूचक है
(1) गणितीय संकल्पनाओं की परिभाषा देने की क्षमता
(2) गणितीय प्रक्रिया की तर्कसंगतता देने की क्षमता
(3) परिकलन में निपुणता की क्षमता
(4) विभिन्न परिस्थितियों में सही सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता

56- सुपर बाजार में सब्जियों की मूल्य सूची निम्नलिखित हैः
वस्तु
मात्रा
मूल्य (रूपये में)
टमाटर
आलू
गाजर
लौकी
मिर्च
नींबू
1 किग्रा.
2 किग्रा.
250 ग्राम
1 किग्रा.
100 ग्राम
4 नग
40
25
20
10
10
10
संजय ने 0.5 किग्रा. टमाटर, 1 किग्रा. आलू, 0.5 किग्रा. गाजर, 250 ग्राम मिर्च और 6 नींबू खरीदे। उसने बिल क्लर्क को काउंटर पर रूपये 200 का नोट दिया। उसे कितने रूपये वापिस मिलेंगे।
(1) 112.50
(2) 87.50
(3) 86.50
(4) 97.50

57- मैं एक दो अंकों की संख्या हूँ।
 दहाई के स्थान पर अंक और इकाई के स्थान पर अंक क्रमिक अभाज्य संख्याएँ हैं।
अंकों का योग 3 और 4 का गुणज है।
संख्या हैः
(1) 57
(2) 23
(3) 35
(4) 13

58- एक रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग पर निम्न रूप से चित्रित की गई हैः
(अ) 2 घंटे तक – 50 रूपये
(ब) 2 घंटे से ऊपर और 5 घंटे तक – 75 रूपये
(स) 5 घंटे के पस्चात् – 8 घंटे तक प्रति अतिरिक्त घंटा
(द) 8 घंटे के ऊपर और 12 घंटे तक – 150 रूपये
(य) 12 घंटे से ऊपर और 24 घंटे तक – 250 रूपये

राजीव ने अपनी कार को 7.00 a.m पर पार्क किया और उसे उसी दिन ही लेने वह  4.30 p.m. पर आया। उसे कितने रुपए का भुगतान करना होगा।
(1) 135 रूपये
(2) 150 रूपये
(3) 130 रूपये
(4) 100 रूपये

59- आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या तृतीय स्थान पर होगी।
7.07, 7.70, 7.707, 7.007, 0.77
(1) 7.70
(2) 7.007
(3) 7.07
(4) 7.707

60- एक पाँच अंकों की संख्या में, दहाई के स्थान का अंक 8, इकाई के स्थान का अंक दहाई के स्थान के अंक का एक-चौथाई, हजार के स्थान का अंक 0, सौवें स्थान का अंक इकाई के स्थान का दुगुना और दस हजारवें स्थान का अंक इकाई के स्थान का तिगुना है। संख्या क्या है।
(1) 64082
(2) 64028
(3) 46028
(4) 60482

Leave a Comment