2016 यूपीटीइटी प्राथमिक स्तर परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से पूछे गये प्रश्न

Psychology & Child development Questions asked in UPTET exam 2016
1- पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं
  (1) भाषा विकास           (2) यौन विकास
  (3) संज्ञानात्मक विकास  (4) सामाजिक विकास
उत्तर- संज्ञानात्मक विकास
2- जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अन्तरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो उसे कहते हैं
  (1) ऊध् र्व अन्तरण     (2) क्षैतिज अन्तरण
  (3) द्विपार्श्विक अन्तरण  (4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- द्विपार्श्विक अन्तरण
3- दिए हुए प्राप्तांको के समूह में जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है, उसे ……. कहते हैं।
  (1) बहुलांक      (2) मध्यमान
  (3) मध्यांक      (4) मानक विचलन
उत्तर- बहुलांक
4- क्रिया – प्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन ………. ने किया था
  (1) पावलॉव      (2) स्किनर
  (3) थॉर्नडाइक   (4) कोहलर
उत्तर- स्किनर
5- अल्बर्ट बण्डूरा निम्न में किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है।
  (1) सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
  (2) व्यावहारात्मक सिद्धान्त
  (3) विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त
  (4) विकास का मनो – सामाजिक सिद्धान्त
उत्तर- सामाजिक अधिगम सिद्धान्त
6- मानसिक आयु का प्रत्यय दिया धा
  (1) बिने साइमन ने   (2) स्टर्न ने
  (3) टर्मन ने            (4) सिरिल बर्ट ने
उत्तर- बिने साइमन ने
7- निम्नलिखित में से कौन सा सीखने का नियम नहीं है
  (1) तत्परता का नियम   (2) तनान का नियम
  (3) प्रभाव का नियम     (4) अभ्यास का नियम
उत्तर- तनाव का नियम
8- सीखने से सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त में पावलॉव ने प्रयोग किया
  (1) बिल्ली पर     (2) कुत्ते पर
  (3) बन्दर पर      (4) चूहे पर
उत्तर- बन्दर पर      
9- सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया
  (1) थॉर्नडाइक ने   (2) कोहलर ने
  (3) पावलॉव ने      (4) वुडवर्थ ने
उत्तर- कोहलर ने
10- कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है
  (1) प्रेरणा   (2) संवेदना
  (3) सीखना  (4) प्रत्यक्षीकरण
उत्तर- प्रेरणा
11- विस्मृति कम करने का उपाय है
  (1) सीखने की कमी
  (2) सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि
  (3) पाठ का पुनरावृत्ति
  (4) स्मरण करने में कम ध्यान देना
उत्तर- पाठ का पुनरावृत्ति
12- क्रोध व भय प्रकार है
   (1) अभिप्रेरणा       (2) संवेग के
   (3) परिकल्पना के   (3) मूल प्रबृत्ति के
उत्तर- संवेग के
13- दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है
  (1) सीखना   (2) अनुकरण
  (3) कल्पना    (3) चिन्तन
उत्तर- अनुकरण
14- यदु पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं
  (1) नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  (2) सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  (3) प्रशिक्षण स्थानान्तरण
  (4) सीखना
उत्तर- सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
15- सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुन: स्मरण करने की असफलता को कहते हैं
  (1) कल्पना   (2) स्मृति
  (3) विस्मृति   (4) ध्यान
उत्तर- विस्मृति
16- टर्मन के अनुसार, 90 – 100 बुद्धिलब्धि का बालक माना जाता है
  (1) मन्द बुद्धि   (2) सामान्य बुद्धि
  (3) श्रेष्ठ बुद्धि    (4) क्षीण बुद्धि
उत्तर- सामान्य बुद्धि
17- हॉल का सिद्धान्त निम्न में किसकी व्याख्या करता है
  (1) बुद्धि की प्रकृति
  (2) अधिगम में अभिप्रेरणा की भूमिका
  (3) मूल्यो का विकास
  (4) किशोरों का मनोविज्ञान
उत्तर- किशोरों का मनोविज्ञान
18- मानव व्यक्तित्व के मनोलैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्व दिया था
  (1) कमेनियस    (2) हॉल
  (3) हॉलिंगवर्थ    (4) फ्रायड
उत्तर- फ्रायड
19- मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था
  (1) डब्लू वुण्ट   (2) सिग्मण्ड फ्रायड
  (3) पावलॉव      (4) वॉटसन
उत्तर- डब्लू वुण्ट  
20- गेस्टाल्ड मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी
  (1) फ्रांज ब्रेन्टानो    (2) मैक्स वर्थीमर
  (3) एडगर रूबिन     (4) कर्ट लेविन
उत्तर- मैक्स वर्थीमर
21- संघनन सिद्धान्त निम्न में किससे सम्बन्धित है
  (1) अधिगम     (2) अभिप्रेरणा
  (3) स्मृति        (4) सृजनात्मकता
उत्तर- स्मृति
22- क्षेत्र सिद्धान्त निम्न में किस वर्ग का योगदान है
  (1) व्यवहारविदों का     (2) संरचनाविदों का
  (3) मनोविश्लेषकों का    (4) गेस्टाल्टवादियों का
उत्तर- गेस्टाल्टवादियों का
23- भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्न में किसके मापन हेतु किया जाता है
  (1) व्यक्तित्व     (2) रुचि
  (3) बुद्धि          (4) अभिक्षमता
उत्तर- बुद्धि
24- अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था
  (1) हल         (2) थॉर्नडाइक
  (3) स्किनर    (4) वॉटसन
उत्तर- स्किनर
25- व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जोकि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है, उसे क्या कहते हैं
  (1) अधिगम     (2) अभिप्रेरणा
  (3) अभिवृत्ति    (4) अभिक्षमता
उत्तर- अधिगम
26- सज्ञान किस बुद्धि के सिद्धान्त का हिस्सा है
  (1) प्रतिदर्श सिद्धान्त
  (2) समूह कारक सिद्धान्त
  (3) गिलफोर्ड का सिद्धान्त
  (4) फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड सिद्धान्त
उत्तर- गिलफोर्ड का सिद्धान्त
27- आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है, उसकी बुद्धिलब्धि कितनी है
  (1) 80        (2) 100
  (3) 110      (4) 125
उत्तर- 125
28- संवेग का कौन सा सिद्धान्त इस विचार को मानता है कि संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित है
  (1) जेम्स लैंग सिद्धान्त
  (2) हाइपोथैलेमिक सिद्धान्त
  (3) सक्रियता सिद्धान्त
  (4) अभिप्रेरणा सिद्धान्त
उत्तर- जेम्स लैंग सिद्धान्त
29- किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक व्यवहार पर आधारित है
  (1) द्वन्द         (2) कुण्ठा
  (3) चिन्ता       (4) तनाव
उत्तर- कुण्ठा
30- कोलबर्ग का सिद्धान्त निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है
   (1) भाषा विकास      (2) सामाजिक विकास
   (3) नैतिक विकास     (4) शारीरिक विकास
उत्तर- नैतिक विकास

Leave a Comment