पारिस्थितिकी एवं इसके घटक

पारिस्थितिकी

पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अर्नेस्ट हैकल द्वारा किया गया था । जिसमें जीवों के आपसी सम्बन्धों तथा भौतिक पर्यावरण के साथ उनके सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है।

पारिस्थितिकी तंत्र- सर्वप्रथम 1935 में ए0 जी0 टांसले द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना दी गयी। पारिस्थितिक तंत्र एक प्राकृतिक इकाई है, जिसमें एक क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारी अर्थात् पेड – पौधे जानवर और सूक्ष्म जीव शामिल हैं। जो कि अपने अजैव पर्यावरण के साथ अंत: क्रिया करके एक सम्पूर्ण जैविक इकाई बनाते हैं।

  • पारिस्थितिक तंत्र एक खुला तंत्र होता है, क्योंकि पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का निवेश एवं निकास दोनों होता है।
  • पारिस्थितिक तंत्र एक लचीला तंत्र होता है, इसका कोई निश्चित आकार नहीं होता है।
  • विश्व का विशालतम पारिस्थितिक तंत्र या पृथ्वी के सर्वाधिक क्षेत्र पर फैला हुआ पारिस्थितिक तंत्र समुद्र का है।

  • खेत कृत्रिम या मानव द्वारा निर्मित पारितंत्र है।

    • ऊर्जा का यह प्रवाह चक्रीय नहीं होता, क्योंकि सूर्या से प्राप्त ऊर्जा ( स्वपोषी जीवों द्वारा) वापस सूर्य तक नहीं जा पाती। ऊर्जा का प्रवाह एक दिशी होता है।
    • लेकिन पोषक तत्वों का प्रवाह चक्रीय होता है, क्योंकि अजैविक से शुरू होकर अपघटकों द्वारा पुन: अजैविक तक पहुचा दिया जाता है।
    • पहली पूरी प्रक्रिया ऊष्मागतिकी के नियमों पर आधारित होती है।
    • ऊष्प्रमागतिकी का प्रथम नियम- ऊष्मा का न तो सृजन होता है और न ही उसे नष्ट किया जा सकता है।
    • ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम- जब ऊर्जा एक रुप से दूसरे रुप में परिवर्तित होती है तो उसका कूछ ह्रास होता है।
    • पारिस्थितकी तंत्र में पोधों द्वारा सौर ऊर्जा का आहार ऊर्जा में रूपान्तरण होता है।
    • जब पारिस्थितक तंत्र में एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में ऊर्जा का स्थानान्तरण होता है, तो ऊर्जा का क्षय दो पोषण स्तरों के बीच तथा प्रत्येक पोषण स्तर के अंदर भी होता है।
    • केवल औसतन 10 % ऊर्जा का स्थानान्तरण ही एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में होता है।

    महत्वपूर्ण प्रश्न-

    1. भारत में पारस्थितिक असंतुलन का प्रमुख कारण वनों का काटना या वन उन्मुलन है।
    2. पारिस्थितक तंत्र के उच्चतम पोषण स्तर पर सर्वाहारी होते हैं।
    3. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्राथमिक तथा द्वतीयक उपभोक्ता दोनों में आयेगा।
    4. खाद्य श्रंखला में मनुष्य प्राथमिक तथा द्वतीयक उपभोक्ता दोनों में आयेगा।
    5. यूकेलिप्टस के वृक्ष को पर्यावरणीय संकट या पारिस्थितिकी शत्रु कहा जाता है।
    6. सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र महासागर होता है।
    7. पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को जैव भू-रासायनिक चक्र कहा जाता है।
    8. चिपको आंदोलन पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए किया गया एक महत्वपूर्ण आन्दोलन था। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य से जुडा है।
    9. भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लागू हुआ।
    10. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू हुुुुआ। 
    11. वन संरक्षण अधिनियम 1980 में लागु हुआ।
    12. पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का प्रयोग किसने किया था- ए0 जी0 टांसले
    13. प्रकृति में आक्सीजन का सबसे बडा स्त्रोत – हरे पौधे है।
    14. वायुमण्डल में नाइट्रोजन गैस की प्रतिशत मात्रा होती है – 78.8 प्रतिशत
    15. एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में  ऊर्जा का कितना भाग स्थानान्तरित होता है – 10 प्रतिशत
    16. हमारे शरीर के किस अंग द्वारा अमोनिया को यूरिया में बदला जाता है – यकृत (Liver)

    Leave a Comment