पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग- 1

पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग- 1

1- राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI) महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में स्थित है। NEERI भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य़ करता है।
2- विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेषज्ञ एजेंसी है, जो पृथ्वी के वायुमंडल की दशा और व्यवहार का अध्ययन करती है। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंड) में स्थित है।
3- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP – United Nations Environment programme) की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। इसका मुख्यालय नैरोबी ( केन्या ) में अवस्थित है।

4- भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 को छाता विधान के रूप में जाना जाता है। वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के प्रथम मानव पर्यावरण सम्मेलन के निर्णयों को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 पारित किया।
5- EPA ( Environmental Protection Agency ) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की संघीय एजेंसी है।
6- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (N.G.T.) की स्थापना भारत सरकार द्वारा 18 अक्टूबर, 2010 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 के अधीन की गई थी। इसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वन एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है।
7- हरित विकास ( ग्रीन डेवलपमेंट ) के लेखक डब्ल्यू0 एस0 एडम्स हैं।
8- प्राकृतिक कृषि के अन्वेषण मसानोबू फुकुओका है। वह एक जापानी किसान एवं दार्शनिक थे।
9- विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
10- वर्ष 2018 के विश्व पर्यावरण का केंद्रीय विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करो था । वर्ष 2018 के विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का मेजबान देश भारत था।
11- पारिस्थिकी स्थायी मितव्ययिता है यह चिपको आंदोलन का नारा है।
12- चिपको आंदोलन पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए किया गया एक महत्वपूर्ण आंदोलन था।

13- पारिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई भूमंडलीय हेक्टेयर है।
14- पारिस्थितिकीय घटकों की वह आवश्यकता मात्रा जो मनुष्य को उसकी जीवनशैली को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक होती है, पारिस्थितिक पदछाप कहलाती है। इसके अंतर्गत मनुष्य द्वारा कार्बन उत्सर्जन का भी मापन किया जाता है।
15- अर्नीज नेस ने वर्ष 1973 में सर्वप्रथम गहन पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग किया था ।
16- पारिस्थितिकी निशे शब्द को सर्वप्रथम जोसेफ ग्रीनेल ने वर्ष 1917 में प्रस्तुत किया था जिसे इन्होंने सूक्ष्म आवास कहा था।
17- किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों की संख्या तथा उनकी विविधता को जैव विविधता कहा जाता है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पृथ्वी के सभी तंत्रों में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है। उष्णकटिबंधी वर्षा वन भूमध्य रेखा के आस – पास विस्तृत हैं।

18- जैव विविधता भूमध्य रेखा की तरफ बढ़ती है। जैव विविधता पर समान रूप से विपरित नहीं है। सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है। इसका कारण यह है कि यहां गर्म जलवायु अधिक वर्षा एवं पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती है।
19- केरल स्थित शांत घाटी में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है।
20- साइलेंट वैली परियोजना का संबंध केरल राज्य से है। यह शांत घाटी में स्थित है। वर्तमान में शांत घाटी को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। इस घाटी को वर्ष 1984 में नेशनल पार्क घोषित किया गया था ।

Leave a Comment