अधिगम और अद्यापन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

अधिगम और अद्यापन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
  1.     परीक्षण करके सीखना शिक्षण विधि का प्रयोग किन किन विषयों के शिक्षण में किया जा सकता है
         उत्तर –सामाजिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, नैतिक शिक्षा
            2.       राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा का निर्माण करने वाली संस्था है
        उत्तर –NCERT
             3.      बालको को सामाजिक व्यवहार की शिक्षा किस रूप में दी जाती है
         उत्तर –विद्यालय में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा

            4.      कक्षा शिक्षण की सफलता  निहित है
         उत्तर –कक्षा शिक्षण की सफलता शिक्षक और छात्रों के बीच संतुलित एवं सुसंगत संवाद में निहित है।
            5.       किशोरावस्था उतार चढाव वाली नाजुक उम्र क्यों मानी जाती है।
        उत्तर – इस अवस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन बच्चों को कौतूहल मिश्रित संवेदना 
                   जिसमें स्त्री एवं पुरुष की  विशिष्टता का आभास होता है। अतः इसे नाजुक अवधि कहते है।
            6.      किसने किशोरावस्था को संवेगों एवं आवेगों के तूफान की अवस्था माना है।
       उत्तर –स्टेनले हाल ने
           7.      मौखिक प्रतिवेदन व व्यवहार की स्थापना का श्रेय किस मनोवैज्ञानिक को दिया जाता है।
      उत्तर –वाटसन
           8.      बालकों के साथ फोबिया पर कार्य किस मनोवैज्ञानिक ने किया ।
      उत्तर –वाटसन
            9 .      प्रकृति और पोषण के सिद्धांत से क्या अभिप्राय है।
       उत्तर –बच्चे में बौद्धिक विकास के मानक के अंतर्गत पैतृक रूप से विरासत में प्राप्त बुद्धिलब्धि को उत्तम परिवेश 
                की सुबिधाओं से  प्रखर करना, प्रकृति एवं पोषण कहलाता है।
           10.  मारिया मान्टेसरी ने किस शिक्षण विधि का प्रतिपादन किया ।
    उत्तर –मारिया मान्टेसरी ने मांटेसरी शिक्षण पद्धति का प्रतिपादन किया जिसमें ज्ञानेंद्रियों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है।
             मारिया  मांटेसरी ने विशेषकर मंद बुद्धि बालकों को केंद्र में रखकर शिक्षण विधि का प्रतिपादन किया है।

Leave a Comment